Breaking News
स्टेशन पर चलती ट्रेन चढ़ते हुए युवक का पैर फिसला, मौत के मुंह में जाने से बचा बाल बाल |

कुश अग्रवाल – भाटापारा रेलवे स्टेशन पर एक युवक मौत के मुंह में जाने से बच गया युवक चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था मगर उसका पैर फिसल गया और प्लेटफॉर्म ट्रैक के बीच में बने इस्पेश में पैर फंस गया इस बीच आरपीएफ के जवान की नजर उस पर पड़ गई और फिर समय रहते यात्री की जान बचा ली गई इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है
पूरा घटना भाटापारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 की बताई जा रही है लगभग 12:30 बजे रात की घटना है जिस पर कोरबा से चलकर कोच्चिवैली जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्री की पैर फीसली थी जिसे आरपीएफ के जवानों ने बचा लिया है। इस बीच प्लेटफार्म पर यात्रियों भी थे जो आरपीएफ के जवान रूपक कुमार के कार्यों की तारीफ भी की





