बिहार

रिश्ते हुए शर्मसार, बेटे ने लोहे की रॉड से मां को उतारा मौत के घाट, मासूम भतीजे को छत से नीचे फेंका, पुलिस ने किया गिरफ्तार… |


Crime: बिहार के बक्सर के नगर थाना क्षेत्र में एक सनकी युवक ने पहले अपनी मां की लोहे के रॉड से सिर पर वार कर हत्या कर दी। फिर, अपने चार वर्षीय भतीजे को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Crime: पुलिस के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के मठिया मोहल्ले में रहने वाला मनोज कुमार का सोमवार की सुबह अपनी मां जानकी देवी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद मां पूजा करने छत पर चली गई। आरोप है कि कुछ देर के बाद मनोज एक लोहे की रॉड लेकर छत पर गया और मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

read more- CG Crime: पडोसी ने अपने ही पड़ोसी पर किया चाकू से वार, युवक की हुई मौत, इलाके में दहशत…

Crime: मनोज ने वहीं बैठे भतीजा ऋषभ को भी छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी सनकी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बक्सर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला पारिवारिक विवाद का लगता है।

Crime: पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि आरोपी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका है और कुछ दिनों से बेरोजगार था।



Related Articles

Back to top button