8 अगस्त को है हरेली तिहार, जानें छत्तीसगढ़ी संस्कृति की त्योहार का महत्व
हरेली त्यौहार छत्तीसगढ़ का सबसे पहला त्यौहार है इसे छत्तीसगढ़ वासी बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। छत्तीसगढ़ की संस्कृति और छत्तीसगढ़ का पहचान है हरेली त्यौहार। हरेली त्यौहार हर वर्ष सावन महीने के अमावस्या तिथि को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्यौहार लोकप्रिय त्यौहार है। इस दिन छत्तीसगढ़ (Hareli Tihar) में अनेक प्रकार के कार्यक्रम भी देखे जाते हैं।
Chhattisgarh Hareli Festivals 2021 हरेली का मतलब हरियाली होता है छत्तीसगढ़ वासी इस दिन पूरे विश्व में हरियाली छाई रहे और हमेशा सुख शांति बनी रहे ऐसा कामना करते हुए इस त्यौहार को मनाया जाता है। इस दिन घर में सुबह से मां, दादी भाभी, चाची उठ कर चावल का चीला बनाने का प्रबंध करती हैं। क्योंकि इसे चिला को फावड़ा, कुदारी, नांगर, गैति आदि में चढ़ाकर पूजा की जाती है।
हरेली तिहार को पुरे छत्तीसगढ़ में किसान बैलों और हल की करते हैं विशेष पूजा. ग्रामीण क्षेत्रों में हरेली पर्व में अन्नदाता बैलों और हल सहित विभिन्न औजारों की विशेष पूजा करने के बाद खेती-किसानी का काम शुरू करते हैं। हरेली पर्व पर गेड़ी का बहुत ही महत्व है। प्रत्येक घर में गेड़ी का निर्माण किया जाता है, घर में जितनी युवा बच्चे होते हैं इतनी ही गेड़ी का निर्माण किया जाता है।
हरेली तिहार में कहीं-कहीं गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता भी रखी जाती है। इसके आलवा गांवों में बैल दौड़ प्रतियोगिता भी होता है। राजधानी के बारियाखुद में गेड़ी दौड़ के अलावा गेड़ी में चढ़कर फुटबाल खेला गया। जिसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Chhattisgarh Hareli Tihar Details 2021
राज्य का नाम – छत्तीसगढ़ राज्य
त्यौहार का नाम – हरेली तिहार
मनोरंजन प्रतियोगिताएं – गेड़ी, रस्साकशी, मटकी फोड़, जलेबी दौड़, नारियल फेक आदि
हरेली तिहार तिथि – 8 अगस्त 2021
Hareli Tihar Kab Hai 2021 , Cg Hareli Tihar Samachar
हरियाली अमावस्या को पुरे छत्तीसगढ़ राज्य में बड़े उत्साह के साथ हरेली तिहार मनाया जाता है इस से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी –
हरेली त्यौहार छत्तीसगढ़ का सबसे पहला त्यौहार है।
इसे छत्तीसगढ़ वासी बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं।
छत्तीसगढ़ की संस्कृति और छत्तीसगढ़ का पहचान हरेली त्यौहार है।
हरेली त्यौहार हर वर्ष सावन के महीने को अमावस्या तिथि में मनाया जाता है।
यह त्यौहार लोकप्रिय त्यौहार है।
हरेली त्यौहार के दिन हमें अनेक प्रकार के कार्यक्रम देखने को मिलते हैं।
हरेली का मतलब हरियाली होता है।
छत्तीसगढ़ वासी इस दिन पूरे विश्व में हरियाली छाई रहे और हमेशा सुख शांति बनी रहे ऐसा कामना करते हुए इस त्यौहार को मनाते हैं।
छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा भी कहा जाता है।



