26 सितम्बर 2019- इन राशि स्वामी के जातकों के लिए है आज का दिन खाश, जानिये आज का राशिफल
मेष: आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना है। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से ऋण लेना चाहें तो कदापि न लें, आज लिए गए ऋण का उतरना कठिन रहेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे।
वृषभ: व्यापार में वृद्धि होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार पर व्यय होगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग विशेषकर प्राप्त होगा। चिंता तथा तनाव रह सकते हैं। दुष्टजनों से सावधान रहें।
मिथुन: आज आप फिजूल के खर्च से बचें। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट की वृद्धि हो सकती है। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित होगा। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। सांय से लेकर रात्रि तक गाने बजाने तथा संगीत में रुचि बढ़ेगी।
कर्क: भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। आज अपनी शान शौकत के लिए धन खर्च करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें, अकल्पित आशीर्वाद मिलने का चांस है।
सिंह: शब्दों में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी हानिकारक होगी। किसी के भी उकसाने में न आएं। अपने भावना पर नियंत्रण रखें। बुरी खबर मिल सकती है। कारोबार, नौकरी व निवेश लाभदायक रहेंगे।
कन्या: आज आप में निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। व्यर्थ व्यय का योग भी है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे किन्तु लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। व्यापार में धन लाभ होगा।
तुला: आज का दिन आपके लिए शुभकारक है। आपके अधिकार व सम्पत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। द्वितीय धनु भाव में बृहस्पति वृश्चिक राशि का होकर विराजमान है। अतः आज आप अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखें। आज नये कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा।
वृश्चिक: अचानक लाभ होने की संभावना है। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। निवेश इत्यादि लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
धनु: आज आपकी विद्या, ज्ञान की वृदि होगी। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सांयकाल से लेकर रात्रि पर्यन्त पेट के विकार होने की संभावना है। सावधान रहें तथा खानपान पर संयम बरतें।
मकर: आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ-साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नए कार्य में इनवेस्ट करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा।
कुंभ: कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। समाजसेवा की प्रेरणा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। मित्रों पर व्यय होगा।
मीन: आज नवम भाव में वृश्चिक राशि का बृहस्पति होने के कारण बहुत समय से लटका हुआ पुत्र या पुत्री से सबंधित किसी विवाद का हल निकल आएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा।