राशिफल - अध्यात्म

25 अगस्त 2019- इन राशिवालों के लिए आज का दिन है खास, जानिये आज का राशिफल

मेष: समय हर काम सोच समझकर और धीरे धीरे करना होगा। अगर आप जल्दबाजी और तीव्रता से किसी काम को अंजाम देने की कोशिश करेंगे तो हो सकता है बात बिगड़ जाए। धीरे-धीरे काम करने में जो आनंद है वह स्थायी और लाभप्रद होगा।

वृषभ: अब आप अपने आपको भाग्यशाली कहने में अधिक इंतजार नहीं कर पाएंगे क्योंकि जल्दी ही भाग्य आपके ऊपर मेहरबान होने वाला है। यदि आप किसी पुराने काम धंधे को बंद करके नया काम खोलना चाह रहे हैं तो अच्छा लाभ होगा।

मिथुन: आज के दिन आपको ऐसे लगेगा कि जैसे बुरा वक्त अब टल गया है। अपने ही लोगों के बीच में जो हालत आपको झेलनी पड़ रही है, उसके लिए आप अब अधिक शर्मसार नहीं हो सकते, जो कुछ भी आपने दूसरों के लिए किया है।

कर्क: अपने कार्यक्षेत्र या व्यापार में आज आपको अपनी बेहतर स्थिति और पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। सिर्फ बात करने से बड़ा आदमी नहीं बन जाता, उसके लिए मेहनत जरूरी है। नया साल तांबे के पाद से शुभ है।

सिंह: जिन घरेलू समस्याओं से आप जूझ रहे हैं, उनको हल करने के लिए आपको कुछ सामाजिक संपर्क और लोगों से बातचीत करनी होगी। यह काम कुछ ऐसे हैं, जो धन या हैसियत के बावजूद बिना दूसरों की मदद के हल नहीं हो सकते हैं।

कन्या: आज के दिन आपको अपने सामाजिक दायरे में उठने से विशेष सम्मान हासिल हो सकता है। दोस्तों और मित्रों के प्रभाव में रहकर किसी संस्था की सदस्यता लेना आपके लिए हितकर होगा। मंगलमय परिवर्तन करेगा।

तुला: इस समय आपके गिरते स्वास्थ्य पर सबकी नज़र गई हुई है यह कुछ ऐसा मामला भी हो सकता है जिसमें आप स्वयं लापरवाही बरत रहे हैं। सुबह जल्दी उठकर सैर सपाटा का आनंद लेना आपके लिए लाभप्रद रहेगा।

वृश्चिक: अपने कामकाज को संवारने में आप आज के दिन कर्म से ज्यादा भाग्य पर भरोसा रख सकते हैं। किसी के कहने पर पूजा पाठ तंत्र मंत्र का सहारा भी ले सकते हैं। आपके कामकाज के तौर तरीके लोगों को समझ में कम ही आते हैं।

धनु: आज आप किसी प्रकार के एग्रीमेंट के कागज पत्रों में हस्ताक्षर करने के लिए आतुर रहेंगे। यदि किसी की जमानत दे रहे हों तो उसमें सावधानी रखना जरूरी है। किसी ऐसे व्यक्ति की सहायता न करें जिसको आप पूरी तरह जानते न हों।

मकर: आज के दिन अपने कामकाज में आपकी मजबूत स्थिति के लिए कुछ लोग आपको अपनी ओर खींचने की चेष्टा कर सकते हैं। यदि आप अपने वर्तमान कार्यक्षेत्र को गम्भीरता से लें तो कहीं और जगह जाने या भटकने की जरूरत नहीं है।

कुंभ: इस वक्त आपको समय के साथ स्वयं को भी बदलने की कोशिश करनी चाहिए। आप इन बातों पर गम्भीरता से ध्यान दें तो अपने करियर में अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। दूसरों के मामलों को सुलझाने की बजाय अपनी समस्या देखें।

मीन: आज आप अपने अंदर कुछ ताजगी और हल्कापन महसूस करेंगे। काफी दिनों से चल रहा मानसिक तनाव अब गायब हो रहा है। बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button