24 अगस्त 2019…आज का राशिफल
मेष: आज कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां खराब हो सकती हैं इसलिए काम धीरे-धीरे ही निपटाएं। पैसे के लेनदेन के मामले में सफलता के साथ साथ खर्च के नए प्रस्ताव जुड़ेंगे। दूसरों की सहायता लेनी पड़ सकती है। सामाजिक उत्तरदायित्व के कारण खर्च बढ़ने की आशंका है।
वृषभ: आप आर्थिक जिम्मेदारियों के प्रति आज ध्यान देंगे तथा उसका आयोजन भी कर सकेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं हैं। मन में उत्साह तथा विचारों की स्थिरता के कारण सभी कार्य आप अच्छी तरह से कर सकेंगे। आज मनोरंजन, सौंदर्य-प्रसाधन, आभूषण आदि के पीछे खर्च होगा।
मिथुन: आज भाग्यवर्धक दिन है इसलिए इसका पूरा फायदा उठाएं और कोई भी पल व्यर्थ न गवाएं। ऑफिस में आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और आपकी योजना के अनुसार कार्य संपन्न होगा। पार्टनर के साथ रिश्तों में टेंशन कुछ कम महसूस कर सकते हैं।
कर्क: बिजनस में लाभ होगा। साहित्य में रुचि बढ़ेगी और पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण सफलता धन लाभ देगी। भूमि जायदाद से लाभ होगा। ज्ञान विज्ञान में बढ़ोत्तरी होगी।
सिंह: आपके कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव आज पडेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। उच्च अधिकारियों के पर आपके कार्य का सकारात्मक असर होने से आप पर प्रसन्न रहेंगे। आप आज अपना कार्य दृढ मनोबल और पूर्ण आत्मविश्वास के साथ संपन्न करेंगे। पिता के साथ सम्बंध प्रेमपूर्ण रहेंगे और उनसे लाभ भी होगा।
कन्या: आज योजनाएं फायदा पहुंचाने लगेंगी। पारिवारिक असुविधाएं व घर से जुड़े कष्टों का हल खोजना आवश्यक होगा। मिलजुलकर सबका सहयोग लेना ही फायदे का सौदा साबित होगा। काम मे व्यस्तता तो बढ़ेगी लेकिन उसका लाभ आपके सारे तनाव को दूर करेगा।
तुला: आज किसी कारण से परेशानी होगी, लेकिन उसका हल निकालने से खुशी भी उतनी ही मिलेगी। शुभ कार्य के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है, इसलिए जल्द से जल्द जुट जाएं। बौद्धिक प्रयासों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए मनोरंजन का दिन है। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। वस्त्राभूषण, वाहन तथा भोजन का अच्छा सुख प्राप्त होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
धनु: आज का दिन महत्वपूर्ण है। दोस्तों और मित्रों का सहयोग और साथ बढ़ेगा और उन पर अपने अधिकार का सुख भी। काम में आने वाली रूकावटें दूर हो जाएंगी। मनपसंद काम में कामयाबी मिलने से खुशी बनी रहेगी।
मकर: आज का दिन कुछ हटकर काम करने का है कल की मौजमस्ती आपके आज पर टिकी है, तैयार रहें। आने जाने में बाधा नहीं आएगी। पर्सनालिटी का प्रभाव बनाए रखें। किसी प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त करने की चिंता रहेगी।
कुंभ: स्वभाव में रहा हठीलापन छोड़ने के लिए गणेशजी आप को सूचित करते हैं। अधिक भावुक्ता के कारण मन में अस्वस्थता का अनुभव होगा। सामाजिक रुप से सम्मान का भंग न हो इसका ध्यान रखिएगा। घर और संपत्ति से जुडे़ कार्यो में आज संभलकर चलने जैसा है।
मीन: आज खर्च के मौके सामने आएंगे। किसी अभद्र व्यक्ति के कारण मूड खराब हो सकता है। अपने मान सम्मान को बचाकर रखना पड़ेगा। परिवार में शांति रहेगी। ट्रांसफर या बढ़ती व्यस्तता से परेशान न हों। किसी वस्तु के लौट आने की खुशी होगी।