23 सितम्बर 2019 – जानिये आज का राशिफल, ऐसा होगा आज आपका दिन
मेष: आज आप अपने खाने-पीने में ज्यादा ध्यान दें। घर के बाहर के खाने से बचें। ऑफिस में अपने विरोधी के षड्यंत्र से सावधान रहें। आज खर्च भी ज्यादा होगा।
वृषभ: आज का दिन शुभ है। अपने प्रेमी से आज मिलन होगा। दिन भर उत्साह बना रहेगा। कुछ असमंजस के कारण मुनाफे के रास्ते में अड़चन आ सकती है, अनुभवी से सलाह लेने पर मामला सुलझ सकता है।
मिथुन: आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आसपास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें कहा सुनी हो सकती है। किसी शुभ मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद से दिल को सुकून मिलेगा।
कर्क: आपके लिए आज का दिन सामान्य परिणाम देने वाला होगा। अपोजिट सेक्स के साथ समय अच्छा गुजरेगा। ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। कुछ लोगों की किस्मत आज चमक सकती है।
सिंह: आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। मेहनत के बाद उसका फल मिलने की संभावना है। अपने साथी के साथ शाम का विशेष कार्यक्रम सफल रहने की संभावना है। समाज में आपका सम्मान बढ़े और अचानक घूमने फिरने से कोई फायदा हो सकता है। किसी से बहस न करें तो आपके लिए अच्छा है।
कन्या: आज का दिन खुशहाल बीतेगा। बार-बार लाभ के मौके मिलेंगे। किसी प्रभावशाली शख्स पर पैसा खर्च कर सकते हैं, पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। जीवन की दिशा नया मोड़ ले सकती है। यात्रा होगी और ई-मेल या एसएमएस के जरिये जरूरी खबर मिलने की संभावना है। जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें।
तुला: आपके लिए आज का दिन काफी सक्रिय रहने की संभीवना है। पैसे की परेशानियां सुलझ जाएंगी। हेल्थ से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनस में फायदा पहुंचेगा। किसी खास चीज के गुम होने का दुख हो सकता है।
वृश्चिक: आज का दिन काम के लिहाज से अच्छा बीत सकता है। थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलने की संभावना है। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे व काम भी बनते नजर आएंगे।
धनु: आज का दिन आपके लिए अच्छा है। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ सकती हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च होगा। पढ़ाई लिखाई में दिल लगेगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। प्राॅपर्टी के मामले हल हो सकते हैं।
मकर: छोटे मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही निपट जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे। वरिष्ठ सदस्यों तथा बुजुर्गों को किसी वजह से चिंता होगी। उलझनें कम होंगी।
कुंभ: आज का दिन थोडा धीमी गति से व्यतीत हो सकता है। कार्यस्थल में काम को धीरे धीरे ही करेंगे तो फायदे हो ही जाएंगे। पढ़ाई लिखाई में ध्यान दें। प्राॅपर्टी का लाभ मिलेगा। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। ऑफिस में नए साथी काम में हाथ बंटाएंगे।
मीन: आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। बिजनस और निवेश में तनाव खत्म होने की संभावना है। खास लोगों से संपर्क बढ़ सकता है और घूमने फिरने और मनोरंजन का सुख भी मिलेगा। डेली रूटीन और खाने पीने का पूरा प्रोग्राम व्यवस्थित तरीके से बनाएं। आपके सहयोगी आपके काम में मदद करेंगे लेकिन किसी से भी जबरदस्ती काम न करवाएं।