22 अगस्त 2019….जानिए आज का राशिफल
मेष: आज द्वितीय कोष भाव में चंद्रमा का प्रबल योग बन रहा है। शाम 5 बजे तक कोई खास डील फाइनल होने के योग हैं। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। भौतिक विकास का भी योग बन रहा है। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ने का योग है।
वृषभ: आज आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम भी पूरे होने की संभावना है।
मिथुन: आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी रचनात्मक और कलात्मक काम को पूरा करने में दिन बीतने का योग है। इसके अलावा आज आपको मन पसंद काम मिलने का भी योग है। किसी नई योजना के बारे में भी विचार कर सकते हैं। इसे पूरा करने के लिए आपके सीनियर्स भी सहयोग करेंगे।
कर्क: कार्यक्षेत्र में आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उस का फल उसी समय मिलने का योग है। अधूरे पड़े काम पूरे होने का भी योग है। महत्वपूर्ण चर्चा का हिस्सा भी बन सकते हैं। ऑफिस में भी आपके विचारों को ध्यानपूर्वक सुना जाएगा। आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे।
सिंह: आज आप धार्मिक स्थल के दर्शन के लिए जायेंगे। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक से कोई मददगार आपका अच्छा दोस्त बन
सकता है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा।
कन्या: कार्यक्षेत्र में आज आपसी वार्ता- व्यवहार में संयम और सावधानी बरतें। अन्यथा आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत आ सकती है। व्यवसाय में किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। रात्रि के समय कार्य स्थिति में और भी सुधार होगा।
तुला: आज का दिन आपके लिए लाभकारक साबित हो सकता है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझने के योग हैं। किसी नए कार्य की भी शुरुआत हो सकती है। जमीन- जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। सोच-समझकर कदम उठाएं।
वृश्चिक:आज आप धार्मिक स्थल के दर्शन के लिए जायेंगे। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक से कोई मददगार आपका अच्छा दोस्त बन
सकता है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा।
धनु: आज का दिन सावधानी और सतर्कता से भरा है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठायें तो बड़ा लाभ हो सकता है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नये कामों में हाथ आजमाएं। लेकिन किसी वरिष्ठ की राय जरूर ले लें। आज हो सकता है कि किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़े। आर्थिक मामलों में सफलता के योग बन रहे हैं।
मकर: आज का दिन सामान्य रहेगा। भागीदारी में साझे में किया गया व्यापार आपको फायदा पहुंचा सकता है। लेकिन आप ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखे। कईं प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है। हालांकि शाम तक लाभ के योग बन रहे हैं।
कुंभ: आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है।
मीन: आज का दिन लाभकारक रहने का योग बन रहा है। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर होगा। आज नौकरी में आ रहीं परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। जो कुछ आप अब तक नहीं पा सके हैं उसके लिए अपनी बुद्धि का प्रयोग कर आप वह सब कुछ पा सकते हैं।