राशिफल - अध्यात्म

20 सितम्बर 2019 – जानिये आज का राशिफल

मेष: आज द्वितीय कोष भाव में चन्द्रमा का प्रबल योग बन रहा है। सायं 5 बजे तक कोई खास डील फाइनल हो सकती है। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

वृषभ: बातचीत में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। दौड़धूप अधिक होगी। कारोबार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

मिथुन: आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी क्रिएटिव और आर्टिस्टिक काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी।

कर्क: आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी सहयोग करेंगे।

सिंह: रोजगार में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। उत्साह बना रहेगा, जल्दबाजी न करें।

कन्या: आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा।

तुला: आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक: मित्रों व रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु पस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। कार्य बनेंगे।

धनु: आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। नया मौका आपके आस-पास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।

मकर: आज का दिन सामान्य है। भागीदारी में साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको परिवार को लेकर कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखे।

कुंभ: सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रेम-प्रसंग में भेंट व उपहार देना पड़ सकते हैं। मनोरंजन का समय प्राप्त होगा। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

मीन: आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर होगा। अपनी बुद्धि का प्रयोग कर आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button