राशिफल - अध्यात्म

15 सितम्बर 2019- जानिये आज का राशिफल, कैसा होगा आज आपका दिन

मेष: आपको दूसरों की मदद करने से सकून मिलता है इसलिए आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, इससे साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। अपने सद्व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे।

वृषभ: घर में मेहमानों का आवागमन रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

मिथुन: पिता के आशीर्वाद तथा अधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। वाहन प्रयोग से सावधानी बरतें। प्रिय एवं महान पुरूषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा।

कर्क: बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति से स्थिति मजबूत होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है।

सिंह: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। पारिवारिक चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी।

कन्या: आज कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। परिजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर-गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी।

तुला: आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में उपलब्धि के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे, वाक् पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ विशेष रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें।

वृश्चिक: वाहन व मशीनरी इत्यादि के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक हानि की आशंका प्रबल है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। विवाद की आशंका है।

धनु: आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा हो सकता है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रूपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है।

मकर: आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति अधिक मजबूत होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कुंभ: छात्र वर्ग सफलता हासिल करेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि जागृत होगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। घर-बाहर जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

मीन: वैवाहिक जीवन आनन्ददायक बीतेगा। आज पास व दूर की सकारणीय यात्रा हो सकती है। बिजनस में बढ़ती प्रोग्रेस से खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता की सलाह आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button