राशिफल - अध्यात्म

15 अक्टूबर 2019 – जानिए आज का राशिफल, इन राशियों के लिए है आज खाश दिन

मेष: आपकी राशि का स्वामी मंगल कन्या राशि का होकर षष्ठम शत्रु केंद्र में है, आज का दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। सावधानीपूर्वक ही काम करने की चेष्टा करें, जिससे आपको आर्थिक लाभ हो।

वृषभ: आपकी राशि का स्वामी शुक्र षष्ठम भाव में संचार कर रहा है। शुक्र सम्पूर्ण शुभ दृष्टि से नवम त्रिकोण भाव को देख रहा है। यह मान- प्रतिष्ठा तथा उत्तम प्रकार की धन संपत्ति दायक है। आज चंद्रमा भी द्वादश भाव में सुख-शांति दिलाने वाला है। व्यवसाय के क्षेत्र में नये सहयोगी मिलेंगे।

मिथुन: आपकी राशि का स्वामी बुध पंचम त्रिकोण भाव में शुक्र के साथ में सूर्य के साथ विराजमान कर्क राशि में है। फलतः आज का दिन भागदौड़ और विशेष चिंता में व्यतीत होगा।

कर्क: कर्क राशि चंद्रमा की राशि है। आज राशि से दशम चंद्रमा उत्तम संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहा है, जिसमें कुछ खर्चा भी संभव है। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करें। आर्थिक लाभ की उम्‍मीद है।

सिंह: राशि का स्वामी सूर्य बुध के साथ होकर तृतीय भाग्य भाव में भाग्य वृद्धि में सहायक सिद्ध हो रहा है। बुध के तृतीय भाव में होने से व्यावसायिक स्थान परिवर्तन आपके लिए अच्छा मोड़ सिद्ध होगा। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्ठा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं।

कन्या: कार्यक्षेत्र में आज आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आयेंगे। सोच-समझकर ही सभी की मदद करें। ये लोग आगे चलकर आपके कारोबार में आपकी मदद कर सकते हैं। नौकरी या कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक रहेगा। बहस व टकराव से बचें।

तुला: आपकी राशि का स्वामी शुक्र राशि से प्रथम भाव में कोष वृद्धि व मन संतोषकारक है। आज का दिन आनन्द में बीतेगा। मेष का चंद्रमा षष्ठ चंद्र की कुर्यात‘ के अनुसार श्री एवं सौन्दर्य में वृद्धि करेगा। किसी निकट मित्र की सलाह और सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं और आर्थिक समृद्धि के भागी बनें।

वृश्चिक: राशि का स्वामी मंगल कन्या राशि एकादश भाव में चंद्रमा दशम घर में विजय विभूति कारक है। आज का दिन काम काज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आपके अच्‍छे दिन आने वाले हैं।

धनु: आपकी राशि का स्वामी देवगुरु बृहस्पति पिछले कई दिनों से वृश्चिक राशि में चल रहा है, चंद्रमा भी आज पंचम भाव में अकस्मात् बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति करा कर कोष वृद्धि कर सकता है। आप अपने बलबूते पर ही अपनी आर्थिक समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें। इससे कोई स्थाई सफलता मिल जायेगी।

मकर: आपकी राशि का स्वामी शनि राशि से बारहवें घर में और चंद्रमा चतुर्थ भाव में कुछ अधिक व्यस्तता का संकेत दे रहे हैं। व्यापार-व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें, हो सकता है आगे समय न मिले।

कुंभ: उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। परीक्षा व प्रतियोगिता आदि में सफलता प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शारीरिक कष्ट की आशंका प्रबल है।

मीन: आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति वृश्चिक राशि का होकर नवम भाग्य त्रिकोण संतान भाव में चल रहा है। मनोरथ सिद्धिकारक है। घरेलू स्तर पर भी मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। व्‍यवसाय में धन लाभ का योग है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button