13 सितम्बर 2019 – जानिए आज का राशिफल, कैसा होगा आज आपका दिन
मेष: यदि आप किसी काम के लिए संकल्प लेंगे तो वह कार्य पूर्ण हो जाएगा। किसी का एडमिशन हो या यात्रा या फिर किसी जरूरी वस्तु की खरीद या फिर कहीं अटका हुआ पैसा निकालना। आज के दिन इन सब कार्यों को निबटाएं।
वृषभ: समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद न कर प्रयास भरपूर करें। यात्रा लाभदायक रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय हो सकता है। कोई बड़ा लाभ होने के योग हैं। जोखिम न लें।
मिथुन: यदि आप अपने करियर में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं तो अभी परिस्थितियां ठीक नही हैं। किसी भी काम में हाथ डालने से पहले अपने हम सफर से सलाह ले लें। निर्णय लेकर आगे बढ़ना है तो फिर कुछ प्राप्त करने के लिए कुछ खोना भी पड़ सकता है।
कर्क: आज के दिन किसी नए प्रोजेक्ट पर आपका ध्यान आकर्षित होगा। इस क्षेत्र में कुछ पुराने मित्रों से आर्थिक सपॉर्ट मिल सकता है। अगर किसी की सहायता करेंगे तो आपको भी कुछ आर्थिक लाभ हो सकता है।
सिंह: कार्यस्थल पर बदलाव की संभावना है। कारोबार अच्छा चलेगा। रिश्तेदारों तथा मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ सकता है।
कन्या: आज नए व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी। कर्ज भार में कमी होगी। संतान पक्ष का पूर्ण सुख व सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक साधनों पर व्यय होने का योग है। व्यर्थ व्यय से बचें।
तुला: तीर्थ यात्रा आदि का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों के लिए कुछ धन की व्यवस्था करनी पड़ सकती है। यदि आप किसी एग्जाम के लिए तैयारी करना चाहते हैं तो फिर यह समय अच्छा है। घर के वरिष्ठ सदस्य से टकराव मोल लेना सही नहीं है।
वृश्चिक: काफी समय से लंबित कार्य पूर्ण होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। भाग्य का साथ रहेगा। प्रेम-प्रसंग सुदृढ़ होंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शंका का समाधान होगा।
धनु: किसी खास सदस्य के खराब स्वास्थ्य के कारण घर परिवार का वातावरण कुछ खराब हो सकता है। तनाव से उबरने का रास्ता यही है कि आज आप किसी मनोरंजक यात्रा पर निकल पड़ें। सार्वजनिक वाहन का फायदा उठाया जा सकता है।
मकर: शारीरिक शिथिलता और अस्वस्थता खत्म होती जाएगी। छोटे सदस्य या संतान की ओर से अच्छा समाचार मिलेगा। वस्त्र आदि का लाभ हो सकता है। किसी खराब पड़ी वस्तु का पुनः संचालन हो जाएगा।
कुंभ: थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। शोक समाचार की प्राप्ति की संभावना है, धैर्य रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
मीन: आज आप कुछ मायूसी के मूड में रहेंगे। विपरीत हालातों से मन को व्यथा होगी। युवा वर्ग को दाम्पत्य जीवन अथवा प्रेम संबंधो को लेकर शिकायत रहेगी। जीवनसाथी का भरोसा जीतना जरूरी होगा। कुछ जरूरी खर्चे भी सामने आएंगे।