राशिफल - अध्यात्म

10 October 2020 – कैसा होगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी ग्रहदशाये, जानिए आज का राशिफल

मेष- दिन व्यस्तता में व्यतीत होगा। आर्थिक नुकसान की आशंका है। किसी से लेन-देन में अधीरता न करें। थकान महसूस कर सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ अनुकूलता रहेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृषभ– दिन किस्मत का साथ मिलेगा। कारोबारियों को लाभ होगा। यात्रा पर जा सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। छात्रों को सफलता प्राप्त हो सकती हैं। कैरियर से जुड़े काम बनेंगे। जोखिम लेने से बचें। दफ्तर में आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे।सेहत कुछ खराब हो सकती है। विरोधी शांत रहेंगे।

मिथुन- दिन सामान्य रहेगा। धैर्य रखें। किसी से विवाद करने से बचें। कर्ज वसूल कर पाएंगे। धन लाभ होगा। अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने का प्रयास करें। किसी काम को न टालें। धार्मिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। आलस्य न करें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। शत्रु पक्ष नुकसान पहुंचा सकता है।

कर्क – कार्य में बदलाव कर सकते हैं। वित्तीय योजना में निवेश करेंगे। समाज में आपकी सराहना होगी। धार्मिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक संपत्ति को लेकर कुछ अनबन हो सकती है। नए साधन जुटाएंगे। किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। अज्ञात भय बना रहेगा।

सिंह– दिन सकारात्मक रहेगा। पारिवारिक कार्यों में रुचि रहेगी। कारोबारी यात्रा से लाभ होगा। किसी काम में रूकावट आ सकती है। आमदनी बढ़ाने के अवसर आएंगे। आफिस में किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। यात्रा को आज टालें। नई जानकारी मिलेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।

कन्या– दिन व्यस्तता में बीतेगा। नए काम को लेकर आतुरता न दिखाएं। आर्थिक नुकसान की आशंका बनी हुई है। आलस्य न करें। सेहत ठीक रहेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। छात्रों को सफलता मिलेगी। आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। शांत रहने का प्रयास करें। अप्रिय खबर मिल सकती है।

तुला– दिन खुशनुमा रहेगा। खुशखबरी मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। आप जोखिम ले सकते हैं। प्रसन्नता बनी रहेगी। सेहत की दिक्कत दूूर होगी। मित्रों से चर्चा हो सकती है। कारोबारियों को सावधान रहने की जरूरत है। विरोधी शांत रहेंगे। युवा वर्ग प्रसन्न रहेगा। लव कपल घूमने जा सकते हैं।

वृश्चिक – भाग्य का साथ मिलेगा। अचानक धन लाभ होगा। कर्ज की रकम वापस मिलने की पूरी संभावना है। लेनदेन में सतर्क रहें। अनजान लोगों से निजी चर्चा न करें। दफ्तर का माहौल ठीक रहेगा। शारीरिक दिक्कत हो सकती है। खुशखबरी मिलेगी। आप घूमने जा सकते हैं।

धनु– दिन आज उलझनों में बीतेगा। संतान की वजह से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एक साथ कई कार्य करने के कारण आपको थकान होगी। कारोबार ठीक चलेगा। यात्रा को टालें। जोखिम लेने से बचें। विरोधियों से सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। छात्रों की दिक्कत दूर होगी।

मकर– आज सभी कार्य सफलतापूर्वक होंगे। आप बेहद खुश रहेंगे। परिवार के लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं। नया काम मिलेगा। आपक अपने कौशल से कई लोगों के काम पूरे करेंगे। सम्मान मिलेगा। व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। वित्तीय लेनदेन में सावधान रहें। खानपान का ध्यान रखें। सेहत बिगड़ने की आशंका है।

कुंभ– दिन सुखद रहेगा। कई लोगों से मुलाकात होगी। जीवन में नयापन महसूस करेंगे। तनाव लेने से बचें। युवाओं को नई जानकारी मिलेगी। बुजुर्गों के साथ समय बिताएं। आपकी सराहना होगी। धन लाभ होगा। विरोधियों से सावधान रहें। बोलचाल के दौरान सावधान रहें।

मीन– दिन मौजमस्ती में बीतेगा। परिवार या मित्रों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें। आज तनाव रहित रहेंगे। धार्मिक आयोजन हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। आमदनी बढ़ेगी। नया निवेश कर सकते हैं। किसी विवाद का हिस्सा न बनें। जोखिम लेने से बचें। सेहत ठीक रहेगी।

Related Articles

Back to top button