राशिफल - अध्यात्म

09 October 2019 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशाएँ, जानिये आज कैसा होगा आपका दिन, आज का राशिफल

मेष: व्यावसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त आपको सही सोच से काम करना होगा। सहजता और तेजी के साथ कई मुद्दों का सफलता पूर्वक समाधान करेंगे। शिखर पर पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास करें।

वृषभ: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। आर्थिक‍ स्थिति बिगड़ सकती है। कुसंगति से हानि होगी। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। धैर्यशीलता में कमी होगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। धनार्जन होगा।

मिथुन: आपने पहले से ही जो उम्मीदें संजोकर रखी हैं या फिर आप जैसा चाह रहे होंगे, उनके पूरा न होने से आप हताश हो सकते हैं। निजी संबंधो के मामले में आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क: परिवार के प्रति आपका रवैया उदार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप युवा लोगों को प्रोत्साहित करने में सफल रहेंगे। आपकी संतान कॅरियर के मामले में स्वतंत्र रूप से फैसला लेने वाली है। मूड को बोझिल न बनाएं। विनोद प्रियता के स्वभाव के स्वभाव को बरकरार रखें।

सिंह: कोर्ट व कचहरी, सरकारी दफ्तरों में रुका कार्य पूर्ण अनुकूल होगा। प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेंगे। चोट व रोग से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पूजा-पाठ में मन लगेगा। साधु-संत का आशीर्वाद मिल सकता है। व्यापार ठीक चलेगा।

कन्या: आपके परिवेश में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। नए अवसर सामने आएंगे। कामयाबी पाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। विचारों को खुलकर अभिव्यक्त करने का वक्त आ गया है। अपनों के मध्य पुरानी तल्ख यादों को बयान करें, इससे आपका मन हल्का हो जाएगा।

तुला: आज आप जैसे ही व्यावसायिक परियोजना को पूरा कर लेते हैं, वैसे ही आप हल्का व तनाव रहित महसूस करेंगे। नए अवसरों को सामना करने के लिए तैयार रहें। कई संभावनाएं हैं, जिन्हें आपको तलाशना है। नए नए नजरिए से आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी।

वृश्चिक: सुख के साधन जुटेंगे। स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। कोई कारोबारी बड़ा सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उन्नति होगी। लाभ में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु: जिंदगी में जो भी घटनाएं आपके समक्ष पेश कर रही हैं, उनका भरपूर लुफ्त उठाएं, तभी आप अतीत के अपराधबोध, नकारात्मक विचारों आदि को भुला सकेंगे। निजी संबंधों के मामले में आप फिलहाल वादे न करें, तो बेहतर रहेगा। दिल को या फिर अंतर्मन की पुकार को सुनें।

मकर: आप बदलाव के एक महत्वपूर्ण मुहाने पर हैं। ध्यान की गहराइयों में जाएं, अस्तित्व की या परमसत्ता की अनुभूति होगी। अत्यधिक भावुकता से बचें। अतीत के बोझ को न ढोएं, क्योंकि जो गुजर गया, वो गुजर गया। खान-पान और काम के मामले में अतिरेक से बचें।

कुंभ: किसी मामले में विवाद संभव है। नौकरी में नई जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। मान-सम्मान प्राप्त होगा। ऐश्वर्य के साधनों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा।

मीन: व्यावसायिक और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के साथ संपर्क स्थापित करें। निजी व व्यावसायिक मामलों को आप विलक्षण ढंग से और रचनात्मक प्रवृत्ति से अंजाम देंगे। अभिभावकों और उम्रदराज लोगों को आपके सहयोग की दरकार है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button