04 सितम्बर 2019 – इन राशियों के जातकों के लिए है आज खाश दिन, जानिए आज का राशिफल
मेष: आज आप प्रसन्नता अनुभव करेंगे। विलासितापूर्ण माहौल का लुफ्त उठाएंगे। बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आप संतुष्टि महसूस कर सकते हैं। रात्रि में परिवार के लोगों पर धन भी खर्च हो सकता है।
वृषभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। कोई दूसरों को आपसे ज़्यादा प्रभावित करने में कामियाब हो सकता है। कोई सेहत को लेकर आपको जागरुक कर सकता है।किसी चीज़ को करने में माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई फैसला आपके पक्ष में होगा। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाकर अच्छा महसूस करेंगे।
मिथुन: आज आप एक महत्वपूर्ण परियोजना आरंभ करने वाले हैं, जिसके सफलतापूर्वक पूरा होने में एक साल लग सकता है। आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। सेहत और वित्तीय मामलों की अनदेखी न करें। फिलहाल ज़मीन जायदाद के लिए निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा।
कर्क: भाग्य आज महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव की मंजूरी मिलने और भुगतान मिलने के बाद आप व्यवसायिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे। उपयुक्त व्यक्ति और उम्दा अवसर आपको मिलते रहेंगे, जिनकी अतीत में आपको तलाश थी। घटनाएं आपके अनुकूल रहेंगी।
सिंह: किसी सहयोगी को काम सौंपने से पहले उसकी क्षमता जांच लें। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। किसी दोस्त के साथ लंबी ड्राइव का आनंद ले सकते हैं। नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं। पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रेम संबंधों में भाग्य का साथ मिलेगा।
कन्या: सहकर्मियों के सहयोग से आज आप एक परियोजना को पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी महान व्यक्ति के हस्तक्षेप से पारिवारिक विवाद का समाधान हो जाएगा। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। परिस्थितियों का आकलन करें और फिर दिल और दिमाग की बात सुनकर फैसला लें। आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा।
तुला: आज आपको बहुकोणीय व्यापारिक साझेदारी व सम्बन्धों से लाभ होगा, लेकिन नीजि संबंधो के मामले में त्रिकोणीय रिश्ते आपके जीवन में समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। आप जीवन में तीन भूमिकाएं निभाएंगे। बेहतर यही होगी कि हर भूमिका को अलग-अलग रखें, उन्हें आपस में मिलाएं नहीं, अन्यथा आप संशयग्रस्त हो जाएंगे। सायंकाल का समय मनोरंजन में व्यतीत होगा।
वृश्चिक: कोई आपके साथ अच्छा करेगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर सजग रहें। घर के कामों में कोई आपकी मदद करेगा। किसी घर या अपार्टमेंट का मालिकाना हक मिल सकता है। पढ़ाई में ज़्यादा मेहनत की ज़रूरत है। साथी का व्यवहार कुछ अलग महसूस कर सकते हैं।
धनु: सेहत और वित्तीय संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है। दूसरे लोगों के कार्यों के लिए ज्यादा वक्त और ऊर्जा बर्बाद न करें, क्योंकि ऐसे लोग एक के बाद एक दूसरी फरमाईशें पेश करेंगे। आज समाज में भी आपका महत्व बढ़ेगा। मूड में उतार-चढ़ाव पर नजर रखें।
मकर: आपकी राशि से दशम स्थान तुला राशि पर चन्द्र संचार कर रहा है। आप परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण मुहाने पर खड़े हैं। किसी कठिन दौर से गुजर सकते है लेकिन याद रखें, जब अंधेरा गहराता है तब सबेरा करीब होता है। सच्चाई का सामना करेंगे और आपके समक्ष भावनात्मक समस्याएं भी आएंगी।
कुंभ: मेडिकल और इंजीनियरिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। किसी को उधार दिया पैसा याद दिलाना पड़ेगा।सेहतमंद रहने के लिए स्ट्रीट फूड का सेवन करने से बचें। किसी दोस्त से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। पढ़ाई में सफलता के योग हैं। दूसरों के बहकावे में आने से बचें।
मीन: आज चंद्रमा तुला राशि पर संचार कर रहा है। जो कि आपकी राशि से अष्टम भाव है। जो उम्मीदें संजो रखी हैं, उनके पूरा न होने पर आप खिन्न रहेंगे। निजी संबंधो के कुछ मामलों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। एक बात आज विशेष रूप से नोट कर लें कि जीवन में जब भी आपको आवश्यकता पड़ेगी तब आपके परिवारिक सदस्यों से वांछित सहयोग कभी प्राप्त नहीं होगा।