राशिफल - अध्यात्म

02 October 2019 – जानिए आज का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशाएँ

मेष:आज का दिन महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। यात्रा सामान्य लाभ देगी। दोपहर बाद उच्चाधिकारी से वाद विवाद होने से कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। सांयकाल के समय लाभ होगा। अतिथि आगमन से खर्च बढ़ना संभव है।

वृषभ: कोई कारोबारी बड़ा सौदा हो सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में चैन रहेगा। किसी लंबे कारोबारी प्रवास की योजना बन सकती है। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन:राजनीतिक गतिविधियों में भी रुकावट रहेगी। अपराह्न के बाद नवनिर्माण की रूप रेखा बनेगी। पहले किए गए अच्‍छे कर्मों का फल आपको अभी मिलने वाला है। रात्रि के समय किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क: राशि स्वामी चन्द्रमा वृश्चिक राशि का होकर पंचम केन्द्र भाव में भाग्योदयकारक है। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझेदारों का सहयोग मिलेगा। अच्‍छे कार्यों में रुचि बनी रहेगी। नौकरीपेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है, सावधान रहें।

सिंह: नौकरी में कार्यभार रहेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश शुभ फल देंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। 

कन्या: चतुर्थ भाव में त्रिग्रही योग और तृतीय घर में चन्द्रमा उत्तम संपत्ति देने वाले हैं। अतः समाज में आपकी राज्य-मान-प्रतिष्ठा में निश्चित रूप से वृद्धि होगी। उत्तरदायित्व बढ़ने से कुछ असहज स्थिति उत्पन्न हो सकती है, घबराएं नहीं। सांयकाल से लेकर रात्रि तक पुराने मित्रों के मिलन से मन प्रसन्न रहेगा।

तुला: आज आपकी राशि का स्वामी शुक्र सांसारिक सुख भोगों की वृद्धि कर रहा है। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। राज्य मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। सतर्क रहें।

वृश्चिक: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। कारोबार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

धनु: आज द्वादश चन्द्रमा पारिवारिक अशान्ति तथा आस-पास के वातावरण को विपरीत बना सकता है। किन्तु आप अपने धैर्य और मृदु व्यवहार से वातावरण को हल्का करने में कामयाब होंगे। अपने प्रिय व्यक्ति की मदद करने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर: आज किसी नई डील से अचानक धन का लाभ होगा। घर में पत्नी या संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या गाड़ी चलाते समय टेंशन को हावी न होने दें। जोखिम के कामों से दूर रहें।

कुंभ: किसी संत-महात्मा का आशीर्वाद मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में चैन रहेगा। विवाद से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेकार बातों पर ध्यान न दें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। 

मीन: राशि का स्वामी बृहस्पति वृश्चिक राशि का होकर नवम भाव में संतान पक्ष से संतुष्टि व हर्षदायक है। दिन अच्छा है, जिन यंगस्टर्स ने अभी अपने कैरियर की शुरुआत की है, उन्हें आज अपने ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button