रायपुर राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत काम दिलाने के बहाने ठगी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पूरा मामला प्रगति चौक सुंदरनगर का है जहां एक व्यक्ति द्वारा नौकरी डॉट कॉम में नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्रार्थी के खाते 4 लाख से अधिक रकम की ठगी की गई।
RAED ALSO – आज नहीं होगी आधे रायपुर में पानी की सप्लाई, जानिए कारण
इस पुरे मामले की सूचना देते हुए डीडी नगर थाना प्रभारी योगिता खार्पडे ने बताया है कि ये व्यक्ति बेरोजगार था और नौकरी डॉट कॉम में अपना रिज्यूम साझा किया था जिसके बाद व्यक्ति को कॉल आया और उसे नौकरी का ऑफर किया गया जिसके बाद उसके खाते से 4 लाख 13 हज़ार की धोखाधड़ी की गई।पुरे मामले की जाँच पुलिस कर रही है।




