जरा हटके

शराब के नशे में चूर महिला ने विमान में कपड़े उतारकर किया हंगामा, एयरहोस्टेस पर दिया थूक


सोमवार को अबु धाबी से मुंबई आ रही विस्तार एयरलाइंस की फ्लाइट में एक महिला यात्री ने अपने कपड़े उतार जमकर हंगामा किया। उसने कू्र मेम्बर के साथ दुर्व्यव्हार भी किया। एयरहोस्टेस उने उसे समझाने का प्रयास किया तो उसके उपर थूक दिया। विमान के कैप्टन के निर्देश पर उसे सीट से बांध कर कपड़े पहनाए गए।

जानकारी अनुसार विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट (यूके-256) में इटली की रहने वाली एक महिला ने फ्लाइट में कपड़े उतार दिए और इधर-उधर घूमने लगी। इतना ही नहीं, रोकने पर उसने क्रू मेंबर्स से मारपीट भी की। 46 वर्षीय महिला को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, बाद में उसे जमानत मिल गई।

एयरलाइन कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज करने वाली पुलिस ने कहा, महिला यात्री का नाम पाओला पेरुशियो है, जो नशे में पूरी तरह से धुत थी। इस दौरान वह अपने सीट से उठकर बिजनेस क्लास की सीट पर बैठ गई तो क्रू मेंबर्स ने आपत्ति जताई। इस पर उसने एक क्रू मेंबर के मुंह पर मुक्का मार दिया वहीं अन्य क्रू मेंबर ने महिला को रोकने की कोशिश की तो उसपर महिला ने थूक दिया और अपने कपड़े उतारकर फ्लाइट में घूमने लगी। उसके उपर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।





Related Articles

Back to top button