खेल जगत

INDVSBAN 3rd ODI – तीसरे वन डे में लिए गए कुलदीप यादव, केएल राहुल होंगे कप्तान


BCCI ने बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले के लिए रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) को भारतीय टीम में शामिल किया है. बीसीसीआई ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप को अंतिम वनडे के लिए स्क्वॉड में एंट्री दी है।

बता दें कि कुलदीप के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL RAHUL) को अंतिम वनडे के लिए भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है क्योंकि नियमित कप्तान रोहित शर्मा दूसरे वनडे में चोटिल होने के बाद तीसरे मुकाबले से बाहर हो चुके हैं।

बीसीसीआई ने आगे कहा कि कप्तान रोहित को दूसरे वनडे में फील्डिंग करते समय दूसरे ओवर में अंगूठे में चोट लग गई थी. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उनका आकलन किया और ढाका के एक स्थानीय अस्पताल में उनका स्कैन किया गया. विशेषज्ञ परामर्श के लिए वह मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं और अंतिम वनडे में नहीं खेल पाएंगे।

Source by ANI Digital

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button